फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Several key decisions taken at the Encord Committee meeting

Rampur Bushahar News: नंबरदार रखेंगे नशा तस्करों पर नजर, पुलिस को देंगे जानकारी

Wed, 02 Sep 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ सभी विभाग अपने स्तर पर कार्ययोजना तैयार करेंगे
विज्ञापन

रोहड़ू में नशे की रोकथाम पर एनकॉर्ड समिति की बैठक में लिए कई अहम फैसले
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
नंबरदार नशा तस्करों पर नजर रखेंगे और पुलिस को उनकी जानकारी देंगे। उपमंडल स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बुधवार को उपमंडल मजिस्ट्रेट धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में नशे की रोकथाम पर चर्चा की गई। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में तय किया गया कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर कार्ययोजना तैयार करेंगे। उपमंडल मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक नंबरदार के कार्यक्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नामित करने का निर्णय भी लिया गया। सभी तहसीलदारों को यह प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नंबरदार अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी सहित नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देंगे। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों में समितियां गठित की जाएंगी। ये समितियां विद्यार्थियों के व्यवहार में संभावित बदलावों पर नजर रखेंगी। साथ ही शिक्षण संस्थानों और आसपास के क्षेत्रों में नशे से संबंधित गतिविधियों की निगरानी भी करेंगी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नागरिक अस्पताल रोहड़ू में जल्द ही एक नशा निवारण परामर्श केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस केंद्र में चिकित्सा अधिकारी, परामर्शदाता और मनोवैज्ञानिक सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को यहां उपचार एवं परामर्श की सुविधा मिलेगी। रोहड़ू में एक पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य नशे की लत से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उपमंडल मजिस्ट्रेट धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने लोगों से नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्रशासन अथवा पुलिस को देने की अपील की। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रणव चौहान सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और समाजसेवी भी इस बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed