फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven panchayats in a remote area deprived of amenities; villagers stage a protest

Rampur Bushahar News: दुर्गम क्षेत्र की सात पंचायतें सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Seven panchayats in a remote area deprived of amenities; villagers stage a protest
15/20 क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर रामपुर में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग और स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को लेकर रोष जताया
ग्रामीणों ने कहा-गानवी में एक साल से यातायात व्यवस्था ठप
पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम 15/20 क्षेत्र की सात पंचायतों के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे हुए हैं। मूलभूत सुविधाओं के नाम पर आज भी यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा मंडल सराहन के साथ सात पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रामपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रतिनिधियों ने एसडीएम रामपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के माध्यम से चेताया कि यदि जल्द क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं दूर नहीं हुईं, तो क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर उतरकर विरोध जताने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चरमराई यातायात सुविधा पर रोष जताया। साथ ही स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग और स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को लेकर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि गानवी में एक साल से यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है, लेकिन सरकार यातायात बहाल करने में नाकाम साबित हुई है। तीन पंचायतों का संपर्क कटा हुआ है और ग्रामीण, किसान-बागवान, स्कूल- कॉलेज के विद्यार्थी, कर्मचारी और अस्पताल जाने के लिए मरीज परेशानी झेल रहे हैं। गानवी खड्ड में न पुल बना और न ही वैकल्पिक मार्ग बन पाया है। स्वास्थ्य संस्थानों, पशु औषधालय में स्टाफ की कमी, स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद और बस सेवाओं की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। सेब सीजन नजदीक है और सड़कों की हालत बेहद खराब है। साथ ही स्पेन न लगने से बागवान चिंतित हैं। ग्रामीणों ने भाजपा नेता कौल सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान कौल सिंह ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र की 7 पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं न होने से यह इलाका पिछड़ा हुआ है। गानवी में एक साल बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। तीन पंचायतों का संपर्क कटा हुआ है। जघोरी सड़क भी बार-बार बंद होती है। सात पंचायतों के वेटरनरी डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट और स्टाफ नहीं हैं। ग्रामीणों को गाय को टीका लगाने के लिए ज्यूरी से पशु चिकित्सक बुलाने पड़ते हैं, लेकिन जब तब वे पहुंचते हैं तो गाय खराब हो जाती है। फांचा, क्याव, सरपारा और गानवी के स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है। दुर्गम क्षेत्र पर कहां तो सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत थी, लेकिन यहां सरकार की नाकामियां और अनदेखी हजारों ग्रामीण झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो भाजपा क्षेत्र के लोगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी और विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सराहन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमोलक राम, क्याओ पंचायत प्रधान अशोक मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना परमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15/20 क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर रामपुर में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

15/20 क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर रामपुर में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article