{"_id":"6af998afbb5305ea740fde18","slug":"seven-day-residential-nss-camp-underway-at-government-senior-secondary-school-chwai-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-174953-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महान विभूतियों के जीवन से एनएसएस स्वयंसेवियों को दी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महान विभूतियों के जीवन से एनएसएस स्वयंसेवियों को दी प्रेरणा
विज्ञापन
. बाल दिवस पर च्वाई स्कूल में बच्चों ने केक काटकर मनाया उत्सव
, शिक्षा और समाज सेवा का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में चल रहे सात दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर में बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिवान राजा ने मुख्य अतिथि एवं स्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की। उन्होंने आर्यभट्ट, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, जवाहरलाल नेहरू, मैरी क्यूरी, हेलन केलर, नेल्सन मंडेला और कैप्टन विक्रम बत्रा जैसी महान विभूतियों के जीवन प्रसंग साझा कर स्वयंसेवियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए किताबी ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सेवा भावना भी जरूरी है। बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा गया और मिठाई बांटी गई। दिवान राजा ने च्वाई स्कूल से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. प्रकाश और कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।