फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Service charge will have to be paid for the treatment of animals in Veterinary Hospital, Rohru

Rampur Bushahar News: पशु चिकित्सालय राेहड़ू में पशुओं के उपचार के लिए देना होगा सर्विस चार्ज

Sun, 18 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

. पशु कल्याण पर खर्च की जाएगी सर्विस चार्ज से एकत्रित धन राशि

. व्यवस्था चलाने के लिए किया ब्लू क्राॅस सोसायटी का किया गठन


राजेश हंसरेटा।
रोहड़ू। पशु चिकित्साल्य रोहड़ू प्रदेश का पहला ऐसा वेटरनरी चिकित्सालय बना, जहां लोगों से पशुओं के उपचार के लिए सर्विस चार्ज लिया जाएगा। इसके लिए रोगी कल्याण समिति की तर्ज पर ब्लू क्रॉस सोसायटी का गठन किया गया है। सोसायटी के अध्यक्ष रोहड़ू के एसडीएम होंगे। वरिष्ठ पशु चिकित्सक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सोसायटी का सदस्य बनाया गया है। सर्विस चार्ज से एकत्रित होने वाली धनराशि को सोसायटी की ओर से पशु चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण, बेसहारा पशुओं के उपचार और पशु कल्याण पर खर्च किया जाएगा। पशु चिकित्सालय राेहड़ू उपमंडल का सबसे बढ़ा चिकित्सालय है। यहां रोजाना 50 से अधिक ओपीडी रहती है। हर सप्ताह छह से अधिक पशुओं की सर्जरी की जाती है। पशुओं का टीकाकरण किया जाता है। अभी तक अस्पताल में सभी सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। अब पशु चिकित्सालय रोहड़ू में अपने पशुओं का उपचार करवाने आने वाले लोगों को सभी सेवाओं का चार्ज देना होगा। किस सर्विस पर कितना चार्ज होगा, उसका निर्धारण प्रशासन की ओर से गठित ब्लू क्राॅस सोसायटी की ओर से किया जाएगा। गाय पालकों से यूजर चार्ज काफी कम लिए जाएंगे। कुत्तों और अन्य पालतु पशुओं के उपचार के लिए लोगों को कुछ अधिक चार्ज देना होगा। यह व्यवस्था शीघ्र ही शुरू होनी है, जिसकी रुपरेखा तैयार कर दी गई है। प्रदेश के अंदर शुरू होने वाली इस तरह की यह पहली व्यवस्था है।


सर्विस चार्ज से एकत्रित होने वाली राशि को पशु कल्याण पर ही खर्च किया जाएगा। पशु चिकित्सालय का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। नागरिक अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति की ओर से यह व्यवस्था चलाई जाती है। इसी तर्ज पर पशु चिकित्सालय रोहड़ू में भी ब्लू क्राॅस सोसायटी का गठन किया गया है। - डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर, उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article