फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Selected as the best senior secondary school in Kalpa subdivision

Rampur Bushahar News: बाल विज्ञान कांग्रेस में डीएवीसीपीएस रिकांगपिओ का दबदबा

Wed, 16 Sep 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
कल्पा उपमंडल का सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तंगलिंग कल्पा में आयोजित 33वीं बाल विज्ञान कांग्रेस में डीएवीसीपीएस रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। करीब 35 विद्यालयों के 211 विद्यार्थियों की भागीदारी वाली प्रतियोगिता में डीएवीसीपीएस के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को कल्पा उपमंडल का सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घोषित किया गया। क्विज प्रतियोगिताओं में डीएवीसीपीएस के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। कनिष्ठ वर्ग प्रश्नोत्तरी में अभिष्ट-तनिष्का, वरिष्ठ वर्ग में नगमा-अन्वेषा और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में विदिशा-रित्विक ने प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कनिष्ठ विज्ञान गतिविधि में आरव शर्मा, वरिष्ठ विज्ञान गतिविधि में लविशा शर्मा और वरिष्ठ माध्यमिक विज्ञान गतिविधि में हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में भी हर्षित ने पहला स्थान हासिल किया। गणित की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी डीएवीसीपीएस के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। कनिष्ठ गणित ओलंपियाड में काव्या और वरिष्ठ गणित ओलंपियाड में अवनी आकृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक गणित ओलंपियाड में जिगेशु बिष्ट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलदीप डोगरा रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी विजेताओं और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article