Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seized timber auction in Thiog on November 19

Rampur Bushahar News: ठियोग में जब्त लकड़ी की नीलामी 19 नवंबर को

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवदार, राई और कायल की लकड़ी की होगी नीलामी
विज्ञापन

बोली में शामिल होने के लिए जमा कराने होंगे 5 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग वन मंडल के अंतर्गत वन विभाग की ओर से जब्त की गई लकड़ी की नीलामी 19 नवंबर को होगी। मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) ठियोग के कार्यालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। वन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार नीलामी में लकड़ी के कुल 21 लॉट शामिल किए गए हैं। इनमें देवदार, राई और कायल की लकड़ी रखी गई है। लकड़ी के ये लॉट ठियोग रेंज कार्यालय परिसर, ब्लॉक वन कार्यालय मतियाना और बलसन रेंज परिसर में उपलब्ध हैं। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्यदिवस में संबंधित परिसरों में जाकर लकड़ी का निरीक्षण कर सकते हैं। बोली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रत्येक बोलीदाता को 5 हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी। यह राशि नकद या किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से डीएफओ ठियोग के पक्ष में जमा करवानी होगी। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल बोलीदाताओं को परिणाम की जानकारी मौके पर ही दी जाएगी। वन विभाग ने इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचने और बोली लगाने से पहले लकड़ी का निरीक्षण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article