फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Security wall being built in Bhava Khad

Rampur Bushahar News: भावा खड्ड में बन रही सुरक्षा दीवार, शांग गांव को नहीं रहेगा अब बाढ़ का खतरा

Fri, 25 Apr 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Security wall being built in Bhava Khad
शांगों गांव की सुरक्षा को लेकर भाबा खडड में सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू। संवाद
जलशक्ति विभाग ने निर्माण कार्य किया शुरू, छह महीने में 4.70 करोड़ से बनेगी दीवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर( किन्नौर)। किन्नौर जिले शांगों गांव के निचली तरफ भावा खड्ड में जल शक्ति विभाग ने सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा दीवार लगाने के लिए बजट की स्वीकृति मिलते ही जलशक्ति विभाग ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी की। उसके बाद 4 करोड़ 70 लाख से कार्य को अवार्ड कर दिया। छह महीने में सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को पूरा करने कर लक्ष्य रखा है।
जानकारी के अनुसार, जलशक्ति विभाग शांगों गांव के ठीक निचली तरफ 800 मीटर और दूसरी तरफ से 300 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कर रहा है। बीते साल बरसात के दौरान भावा खड्ड में बाढ़ आने से शांगों गांव के नीचे भू कटाव हो गया था और गांव खतरे के जद में आ गया था। इस बाढ से ग्रामीणों के कई सेब के बगीचे बह गए थे और लगातार भूमि कटाव होने से मकानों में दरारें आ गई थीं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था और ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द भावा खड्ड के दोनों ओर सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में बाढ़ आने से शांगों गांव को कोई खतरा न हो। शांगों गांव के कांग्रेस बूथ अध्यक्ष सागर सिंह, टिकम नेगी, पूर्व उपप्रधान किशन नेगी, राज नेगी, मोहन लाल, ज्ञान सिंह, मालचंद, छेरिंग, सुरज और काहन चंद सहित ग्रामीणों ने मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव शांगों के लिए मंत्री जगत सिंह नेगी पांच करोड़ की राशि जारी की है, जिससे ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


शांगों गांव में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 5 करोड़ की राशि बजट स्वीकृत हुई है। अब 4 करोड़ 70 लाख की लागत से इस सुरक्षा दीवार को छह महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा है। - अभिषेक शर्मा, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article