Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   security supervisor posts to be filled in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में सुरक्षा पर्यवेक्षक के 90 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

Thu, 26 Nov 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर में सुरक्षा पर्यवेक्षक के 90 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला किन्नौर में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) की ओर से सुरक्षा पर्यवेक्षक के 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर रणवीर सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेंटीमीटर से अधिक और वजन 54 किलोग्राम से ज्यादा होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 4 दिसंबर को खंड रोजगार कार्यालय पूह और 5 दिसंबर को खंड रोजगार कार्यालय भावानगर में अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और रिज्यूमे के साथ निर्धारित तिथियों पर संबंधित रोजगार कार्यालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे घर बैठे ही eemis.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed