फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM inspected the landslide-affected area in Janglikh

Rampur Bushahar News: जांगलिख में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण, एडवाइजरी जारी

Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the landslide-affected area in Janglikh
जांगलिख गांव के समीप पहाड़ी से हुआ भूस्खलन। संवाद
जांगलिख में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र जांगलिख में भारी भूस्खलन के बाद एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक एहतियाती कदम उठाने और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। मौसम साफ होते ही जांगलिख सड़क को बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण बड़ी मात्रा में मलबा सुंदरू खड्ड में गिरा है, जिससे पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से खड्ड में जलप्रवाह की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर एडवाइजरी जारी कर स्थानीय लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं, पर्यटकों को सड़क बंद होने की स्थिति में जांगलिख मार्ग का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और परिस्थितियों को देखते हुए सहयोग करने का आग्रह किया है।

जांगलिख गांव के समीप पहाड़ी से हुआ भूस्खलन। संवाद

जांगलिख गांव के समीप पहाड़ी से हुआ भूस्खलन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article