फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Scorpio fell into ditch in Piplah on Shamtha-Tikri road, two died, Rohru

Rampur Bushahar News: शामठा-टिक्करी मार्ग पर पीपलाह में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो की मौत

Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scorpio fell into ditch in Piplah on Shamtha-Tikri road, two died, Rohru
चौपाल उपमंडल के अंतर्गत शामठा टिक्करी मार्ग पर पीपलाह में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी
हादसे में दो व्यक्ति गंभीर घायल, मृतकों में एक नेरवा और एक बिहार का रहने वाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के अंतर्गत शामठा-टिक्करी मार्ग पर पीपलाह में बुधवार रात को एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार देर रात को हुआ। स्कॉर्पियो गाड़ी एचपी 08 सी-0346 शामठा-टिक्करी मार्ग पर जा रही थी। गाड़ी में चालक समेत चार व्यक्ति सवार थे। पीपलाह स्थान पर स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, जहां से घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे में मृतक की पहचान नेरवा के टिक्करी के गांव बासरा निवासी 38 वर्षीय प्रताप हंसटा पुत्र रती राम, बिहार के निवासी पुना कुमार पुत्र शादा प्रसाद शामिल हैं। घायलों की पहचान बिहार के निवासी बृज किशोर पुत्र लाल बहादुर और विश्वकर्मा पुत्र रीत लाल हैं। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को बीस-बीस हजार रुपये और घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। गंभीर रूप से घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed