{"_id":"5e25d20a8ebc3e4b337573eb","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml3216387169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सीधा प्रसारण
विज्ञापन
दतनगर स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम देखते छात्र और छात्राएं
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और जीवन में आगे बढ़ने के महत्वपूर्ण टिप्स प्राप्त किए।
सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पद्म स्कूल रामपुर, प्राथमिक स्कूल रामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर पद्म स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीन गुप्ता, खेम चौहान, स्कूल प्रधानाचार्य निशा कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं। स्कूल के प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा कि स्कूल में कक्षा दसवीं से बारहवीं तक सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री मोदी के विशेष कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का एलईडी पर सीधा प्रसारण दिखाया गया।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा के अंक ही पूरी जिंदगी नहीं है, बल्कि सिर्फ एक पड़ाव है और अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर अंकों के लिए दबाव नहीं बनाना चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र नेगी, रामकुमार, देवेंद्र लक्टू, बिंदू कश्यप, मनीषा पॉल, मोनिका, नीरू, मीनाक्षी, सुंदरलता, अनुराग, हर्षप्रभा, कलावती, श्यातदत्त, प्रेमदेव, भूमेश्वर, विपिन सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।