फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school activity

आनंद मार्ग स्कूल चौपाल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

Thu, 17 Oct 2019 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। आनंद मार्ग हाई स्कूल चौपाल में वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आचार्य शंभू शिवानंद अव्दूत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

समारोह का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद केजी कक्षा के छात्रों ने कृष्ण स्तुति पर नृत्य किया। अर्चिका शर्मा ने सोलो डांस किया, केजी कक्षा से दूसरी कक्षा तक के छात्रों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। यशिका ने सोलो डांस तथा अन्य क्लासों के बच्चों ने पंजाबी, पहाड़ी, राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अतर सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया। जिसमें आर्चिका, प्रज्ज्वल, ईशा, यशिका, हर्षवर्धन, रोहित, व्योमेश, महिमा, कृष, उत्कर्ष, अवनी, जागृत, लक्ष्य, दिव्या, अहाना, अनुष्का, अर्श, नियासा, गरिमा, अर्नव और राजवीर को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरी शर्मा, एफएसी अध्यक्ष शशि चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा सुदर्शना ठाकुर, दीपराम शर्मा, गौतम दिपटा, भागमल बरागटा, प्रेम चंद ठाकुर, अरुण ठाकुर, राजेश नेगी, दीनबंधु शर्मा, विमला, ममता, सुनील चंदेल, गौरव चंदेल, पूजा चौहान और सत्या मधाइक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed