फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saraswati Vidya Mandir's second parent conference concluded.

Rampur Bushahar News: एसवीएम आनी में सामाजिक समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

Mon, 08 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya Mandir's second parent conference concluded.
सरस्वती विद्या मंदिर आनी में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में मौजूद अभिभावक। संवाद
. सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय अभिभावक सम्मेलन हुआ संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में शैक्षणिक सत्र-2025-26 का दूसरा अभिभावक सम्मेलन आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में अभिभावकों, बंधु भगिनियों ने भाग लिया और अपने बच्चों की शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विचार साझा किए। सम्मेलन के दौरान प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, पाठ्य सहगामी गतिविधियों और अनुशासन व्यवस्था पर जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर समाज में फैल रही नशे जैसी गंभीर समस्या, मोबाइल के दुरुपयोग, नैतिक मूल्यों में गिरावट और अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी गंभीर चर्चा की गई। इस मौके पर गुलाब सिंह मेहता, स्वतंत्र कुमार, एसएमसी अध्यक्ष खेम चंद जम्वाल, उपाध्यक्ष गोयला आजाद, डॉ. चमन ठाकुर, केशव ठाकुर, विपल्व ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed