फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saraswati Nagar, Sanjauli, and Dharamshala in the semi-finals

Rampur Bushahar News: सरस्वती नगर, संजौली और धर्मशाला सेमीफाइनल में

Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Nagar, Sanjauli, and Dharamshala in the semi-finals
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन
महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में तीनों टीमों ने 3-0 से दर्ज की जीत
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू ।
अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर परिसर में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। मेजबान कॉलेज सरस्वती नगर, कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजौली और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 की जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाइनल में मेजबान सरस्वती नगर ने आरकेएमवी शिमला को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजौली ने राजकीय महाविद्यालय संगराह को 3-0 से पराजित किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने राजकीय महाविद्यालय बंगाणा को 3-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। दिन के कार्यक्रम में एसडीएम गुरमीत सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे। राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान, राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर और नायब तहसीलदार सावड़ा दिनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। चैंपियनशिप का समापन समारोह 8 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे होगा। इसमें पंचायत समिति उपाध्यक्ष एवं इको डेवलपमेंट कमेटी अध्यक्ष लोकपाल शारखोली मुख्य अतिथि होंगे।

सांस्कृतिक संध्या में कपिल शर्मा ने बांधा समां
खेल मुकाबलों के बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सिरमौर के कलाकार कपिल शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक देर शाम तक झूमते रहे। सांस्कृतिक संध्या में विनोद मेहता और सरकारी ठेकेदार अंकुश दीवान मुख्यअतिथि रहे। ध्रुव, सुरेंद्र जगटा, अंशुल रांटा, राज निशांत, अंकुश चौहान और एसबीआई सरस्वती नगर के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed