फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sanskrit festival begins in Kalpa, will be celebrated for nine days

Rampur Bushahar News: कल्पा में सस्कर पर्व शुरू, नौ दिनों तक सजेगा

Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
वन देवताओं की पूजा के साथ हर दिन घरों में बनाए जाते हैं पकवान
विज्ञापन

चंडिका माता कोठी के आदेशों के बाद मनाया जाता है पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा में सस्कर पर्व का शुरू हो गया है। पर्व का शुभारंभ घर में लिपाई-पुताई के साथ हुआ। यह पर्व नौ दिनों चलेगा। इस पर्व के संपन्न होते ही कल्पा गांव का मुख्य त्योहार राउलने धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व कोठी चंडिका माता के आदेशों के बाद पर्व मनाया जाता है। पहले दिन घरों की लिपाई-पुताई की जाती है और दूसरे दिन पारंपरिक अनाज फाफरा की रोटी बनाकर पूजा की जाती है। इसके अगले दिन वन देवताओं (सावनी) की लोग अपने-अपने घरों में पारंपरिक वेशभूषा पहन कर पूजा करते हैं और पकवान बनाए जाते हैं। अगले पांच दिन तक इसी प्रकार पूजा की जाती है। नौवें दिन पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पकवान बनाए जाते हैं और सुख-शांति, अच्छी फसल की कामना के साथ वन देवताओं को विदाई दी जाती है। कल्पा निवासी सनम नेगी ने बताया कि हर वर्ष यह नौ दिवसीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर दिन अलग-अलग दिन अलग पकवान बना कर पूजा की जाती है। इस पर्व के समापन के बाद कल्पा गांव का मुख्य त्योहार राउलने शुरू होगा और यह पांच दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed