{"_id":"60ba32ca8ebc3e34fd384e5b","slug":"rural-people-are-not-able-to-register-online-government-should-give-relief-to-the-public-by-altering-the-slot-booking-process-rajput-sabha-registration-for-vaccination-by-setting-up-a-covid-center-or-other-center-rampur-hp-news-sml372512681","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पंजीकरण करने में ग्रामीण क्षेत्र के लोग नहीं सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पंजीकरण करने में ग्रामीण क्षेत्र के लोग नहीं सक्षम
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजपूत कल्याण सभा ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से अन्य राज्यों की तर्ज पर स्लॉट बुकिंग जैसे जटिल प्रक्रिया को समाप्त कर राहत देने की मांग की है। सभा ने प्रदेश के ग्रामीण इलाके जहां मोबाइल और इंटरनेट जैसी सुविधा से लोग वंचित हैं, को पंजीकरण के लिए कोविड सेंटर या अन्य स्थान पर केंद्र स्थापित करने की मांग की है ताकि वे टीकाकरण करवा सकें।
आनी राजपूत कल्याण सभा के संयोजक दिलसुख ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार को ग्रामीण परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन के लिए शुरू की गई स्लॉट प्रक्रिया के बारे में मंथन करने की आवश्यकता है। संक्रमण के खतरे से बचने के लिए सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान जोरों-शोरों से चलाया हुआ है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्लॉट प्रक्रिया के तहत पंजीकरण करवाने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सरकार को चाहिए कि कोविड सेंटर या फिर किसी अन्य चयनित केंद्र में ग्रामीणों का पंजीकरण करवाया जाए। देश की 50 प्रतिशत जनता के पास या तो मोबाइल नहीं है या फिर वे इंटरनेट की सुविधा से जूझ रहे हैं। अधिकतर शिक्षित लोग भी स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया का संचालन करना भी नहीं जानते। ऐसी परिस्थिति में हिमाचल के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों की जनता भी इस स्लॉट प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने अधिक आबादी वाले प्रदेशों की तरह हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रह रही आबादी का कोविड वैक्सीनेशन करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील की है ताकि वैक्सीनेशन अभियान को भी सफल बनाया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और प्रशासन इस ओर जरूर आवश्यक कदम उठाएंगे। संवाद