{"_id":"67b316f2adb5a1e8db08e805","slug":"rs-7627-crore-will-be-spent-on-mnrega-in-rampur-development-block-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-130006-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर विकास खंड में मनरेगा पर खर्च होंगे 76.27 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर विकास खंड में मनरेगा पर खर्च होंगे 76.27 करोड़ रुपये
विज्ञापन
पंचायत समिति रामपुर की बैठक में मौजूद बीडीओं और समिति के सदस्य
बीडीसी सदस्यों ने बैठक में तैयार किया विकास का खाका, 37 पंचायतों में विकास कार्यों को दी जाएगी गति
15वें वित्त आयोग से बनने वाले शेल्फ को बैठक में किया पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की 37 पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों को गति देने के लिए शेल्फ तैयार किया गया। यह शेल्फ वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए तैयार किया है। इसके लिए बजट का प्रावधान करने के लिए जिला परिषद शिमला में शेल्फ को पारित करने के बाद सरकार को भेजा जाएगा। इससे बजट मिलने के बाद विभिन्न विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। सोमवार को पंचायत समिति हॉल रामपुर में बीडीसी उपाध्यक्ष रूपेश्वर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी रामपुर राजेंद्र नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बीडीओ रामपुर राजेंद्र नेगी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए रामपुर उपमंडल की 37 पंचायतों के लिए मनरेगा शेल्फ 2025-2026 के तहत 7,276 योजनाओं में 76 करोड़ 27 लाख 2000 रुपये की योजनाएं तैयार की गई हैं। जल्द इस शेल्फ को जिला परिषद शिमला में पारित करने के लिए भेजा जाएगा। बैठक में समिति 15वें वित आयोग की विभिन्न शेल्फ को भी पारित किया गया। उन्होंने सभी सदस्याओं को निर्देश देते हुए कहा कि 15वीं वित आयोग के तहत हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की गति दें। इस बैठक में बीडीसी सदस्यों ने लंबे समय से पंचायतों में लंबित समिति के कार्यों को जल्द से पूरा करने के लिए बीडीओ से सभी पंचायतों के निर्देश देने की मांग की। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष रूपेश्वर, सदस्य यशपाल पालसरा, देश दीप गौतम, अजय मोदी, प्रियंका, लता खन्ना , चिंता देवी, संतोष, कुशा देवी, वीना मरालू, सुदेश काेशिक, सुभाष गांधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।