{"_id":"6aba54eb00f111d4f3048879","slug":"roof-of-sarpara-school-damaged-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170916-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरपारा स्कूल की छत का एक हिस्सा उड़ा, बारिश में टपक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरपारा स्कूल की छत का एक हिस्सा उड़ा, बारिश में टपक रहा पानी
विज्ञापन
सरपारा स्कूल की टूटी हुई छत। स्रोत: जागरूक पाठक
आईटीईएस लैब के महंगे कंप्यूटर भी खतरे में, 52 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
. कई साल से स्कूल में पानी की समस्या से शिक्षक और विद्यार्थी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में भवन की बदहाल छत विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा बन रही है। रविवार को तेज हवा से स्कूल भवन की छत का एक हिस्सा उड़ गया। स्कूल में पिछले दो-तीन वर्षों से बारिश होते ही कक्षाओं में पानी टपकने की समस्या शुरू हो जाती है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान कक्षाओं की छत से पानी टपकने के कारण कमरों में नमी और फिसलन की स्थिति बन जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों को बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है। वर्तमान में स्कूल में 52 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल की छत से पानी टपकने के कारण विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। स्कूल की कई कक्षाओं में पानी टपक रहा है, सबसे अधिक चिंता आईटीईएस लैब को लेकर है। लैब में कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद हैं। बारिश का पानी लैब में पहुंचने से इन उपकरणों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते छत की मरम्मत नहीं की गई, तो स्कूल की महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। छत की मरम्मत और समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को कई बार पत्र भेजे गए हैं, लेकिन छत की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष सरला देवी, किरना, इंदर राज, सत्य प्रकाश, राकेश कुमार, कांता देवी, लीलावती, निशान, सुनीता, श्यामा, जगदीश, सुरजीत, बलदेव, चंदर काला, राजेंद्र, सुलोचना, भरत सिंह, विनोद और मीरा देवी ने कहा कि बरसात के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। आईटीईएस लैब में रखे कंप्यूटरों को नुकसान से बचाया जा सके। विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षतिग्रस्त छत की जल्द मरम्मत करवानी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई की सुविधा मिल सके। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल भवन की मरम्मत जल्द करवाने की मांग उठाई है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि स्कूल भवन की छत को दुरुस्त करने के लिए विभाग को बताया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूल की छत को सुधारा जाएगा।