फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru, theft case, Shimla, criminal case, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: सचित्र... खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, गहने चुराकर नेपाल मूल का दंपती फरार

Thu, 03 Oct 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल तहसील के चिवां गांव में वारदात, चार सदस्यों में बेटी ने नहीं खाया था खाना
विज्ञापन

सुबह दादी, माता और नौकर को बेहोश पाया तो पुलिस को किया सूचित
रोहड़ू अस्पताल में दाखिल दो महिलाएं और घर का नौकर खतरे से बाहर
चार-पांच दिन पहले नौकर के पास काम की तलाश में आया था दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बागवान परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नेपाल मूल का दंपती गहने व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। सुबह परिवार के एक सदस्य ने सभी को बेहीशी की हालत में पाया तो उसे शक हुआ। घटना जुब्बल तहसील के चिवां गांव की है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार की दो महिलाओं और उनके एक नौकर को बेहोशी की हालत में रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि दंपती का अभी पंजीकरण नहीं हुआ था।
जानकारी के अनुसार बागवान बलबीर छाजटा की बेटी मरीशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार-पांच दिन पहले उनके बगीचे में नेपाल मूल का दंपती काम की तलाश में उनके पुराने नौकर के पास पहुंचा। बलबीर कई दिनों से उत्तराखंड में अपने दूसरे बगीचे में सेब तुड़ान का कार्य करवाने गए हैं। दंपती ने अपना नाम कृष्ण व ईशा बताया। एक अक्तूबर को रात के समय नेपाल मूल की महिला ईशा उनके घर में रसोई का काम करने के लिए पहुंच गई। महिला का पति बगीचे में दूसरे मजदूरों के साथ काम करता रहा। रात को परिजन खाना खाने के बाद सो गया। मरीशा ने उस रात खाना नहीं खाया। वह अपने कमरे में सोई हुई थी। बुधवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर निकली, तो देखा कि घर में कोई चहल-पहल नहीं थी। मरीशा दूसरी मंजिल पर पहुंची। वहां उसकी दादी रेशमा छाजटा, माता उषा छाजटा, घर का नौकर अंकुश बेहोशी की हालत में पड़े मिले। घर का पूरा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उनके हाथों में पहने सोने के कंगन और कुछ अन्य सामान गायब था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या-क्या सामान और नकदी चोरी हुई है। इसकी सूचना अपने निकट संबंधियों को दी। उसके बाद तीनों को बेहोशी का हालत में एंबुलेंस में सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। उसके बाद पता चला कि बगीचे में काम करने के लिए पहुंचा दंपती फरार है। उसके बाद शक हुआ कि नेपाल मूल की महिला ने रात के समय भोजन में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया होगा। सिविल अस्पताल रोहडू के अधीक्षक डाॅ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों लोगों का उपचार चल रहा है। सभी लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौके पर से फॉरेंसिक सुबूत एकत्र किए हैं। लोग घर में काम करने वाले नौकरों का थाने में पंजीकरण जरूर करवाएं। -रविंद्र नेगी, डीएसपी, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article