फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohru news, demrehda, road, condition, buses, trucks, not, went

Rampur Bushahar News: दुमरेड़ा सड़क खस्ताहाल, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप

Sun, 05 Mar 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल की रणसार वैली के दुमरेड़ा गांव को जोड़ने वाली सड़क की खस्ताहालत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। इस वजह से किसानों और बागवानों को अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


लालपानी से दुमरेड़ा-अमयासु के बीच छोटे वाहन चलाना भी जोखिम भरा है। लोगों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क के कारण आलू, मटर और सेब की फसल बाजार तक समय पर न पहुंचने से उनकी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। रणसार वैली का अंतिम गांव दुमरेड़ा करीब नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस गांव के लिए करीब पंद्रह साल पहले सड़क बनाई गई थी लेकिन इसकी दशा ठीक नहीं होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क की दशा सुधारने के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि लालपानी दुमरेड़ा अमयासु संपर्क मार्ग को नाबार्ड के तहत बजट उपलब्ध करवाया जाए। स्थानीय निवासी चरण सिंह डिमालू, राजीव डिमालू, जयचंद डिमालू् ,जगत सिंह डिमालू, राजीलाल डिमाल, गिरजानंद डिमालू, चिरंजी लाल डिमालू, अंशुल डिमालू, वीरेंद्र मेहता, सुनील कुमार और भगतसिंह डिमालू सहित ने कहा लोक निर्माण मंत्री ने उनकी समस्या को ध्यान से सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed