{"_id":"616daae2a2ad77421a6f8ecc","slug":"rohru-chirgoan-road-opening-work-closed-due-to-rain-rampur-hp-news-sml387620571","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ने रोका चिड़गांव सड़क की बहाली का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ने रोका चिड़गांव सड़क की बहाली का काम
विज्ञापन
रोहडू़। भारी बारिश के कारण चार दिन पहले पहाड़ी दरकने से बाधित चिड़गांव सड़क को खोलने का कार्य थम गया है। वैकल्पिक मार्गों पर हर दिन जाम लगने से लोग परेशान है। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि लोग सड़क पर भूस्खलन वाले स्थान और नदी तट के किनारे से सफर न करे।
लंबा खाटल में बंद हुए मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को बहाल करने की तैयारी कर दी थी। इस दौरान दिन के समय कुछ छोटे वाहनों को यहां से पार करवाया गया। मगर भारी बारिश के कारण पहाड़ी से फिर भूस्खलन शुरू हो गया है। नदी तट के साथ खोले गए अस्थायी वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई थी। मगर सोमवार को पब्बर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी तट पर भी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।
अब वाया समोली ही चिड़गांव क्षेत्र के लिए वाहनों की आवाजाही की जा रही है। मगरर यहां भी लोगों को घंटो जाम में फंसना पड़ रहा है। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया कि भूस्खलन वाले स्थान के आसपास न जाएं। नदी तट पर वाहनों की आवाजाही को बंद करें। उन्होंने कहा मौसम खुलने पर सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।