फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru-Chidgaon road will be rejuvenated with 17 crores

Rampur Bushahar News: रोहड़ू-चिड़गांव सड़क 17 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sun, 03 Aug 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rohru-Chidgaon road will be rejuvenated with 17 crores
लोक निर्माण विभाग रोहडू के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती
विज्ञापन


नाबार्ड के तहत होगा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण



सड़क की टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी, शीघ्र शुरू होगा कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। छौहारा क्षेत्र की रोहड़ू-चिड़गांव सड़क का शीघ्र कायाकल्प होगा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क के विस्तारीकारण का कार्य लंबे समय के बाद अब कागजों के फेर से बाहर निकला है। सड़क निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू होगा। रोहड़ू-चिड़गांव की 15 किलोमीटर लंबी सड़क से डोडरा-क्वार उपमंडल समेत चिड़गांव तहसील की 32 पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। यह मार्ग पर्यटक स्थल चांशल घाटी, चंद्रनाहन, खरशाली और क्वार को भी जोड़ता है। सड़क की हालत काफी खराब है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का टेंडर लगाया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती ने बताया कि सड़क की डीपीआर नाबार्ड के तहत स्वीकृत हुई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र ही रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article