{"_id":"6aba5959a03004f35a0b3a9e","slug":"rohru-block-stood-first-and-sarahan-block-second-in-the-march-past-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170955-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में रोहडू खंड प्रथम और सराहन खंड रहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में रोहडू खंड प्रथम और सराहन खंड रहा द्वितीय
विज्ञापन
तकलेच स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता के मार्
. तकलेच स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
. प्रतियोगिता में 20 खंडों के 650 विद्यार्थियों दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में सोमवार को छात्र वर्ग की अंडर-14 जिला स्तरीय माइनर गेम्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 20 खंडों के 650 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पंचायत समिति रामपुर की अध्यक्ष पूजा डोगरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। विशेश्वर लाल सनाटू, अजित सिंह और ज्ञान चंद गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने विशेष अतिथियों को टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सभी खंडों के खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। मार्च पास्ट में रोहड़ू खंड ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सराहन खंड द्वितीय स्थान पर रहा। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और स्टाल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। पूजा डोगरा ने स्कूल प्रबंधन को दस हजार की धन राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए काफी प्रयास किया। मशोबरा खंड के खेल प्रभारी पर नंदलाल शर्मा ने मंच का संचालन किया। स्थानीय पाठशाला के डीपीई संजय नेगी और पीईटी कमलेश ने खिलाड़ियों और उनके साथ अध्यापकों के लिए बेहतर सुविधाओं के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति तकलेच के अध्यक्ष राकेश सानी, कांग्रेस जोन प्रभारी तकलेच शिव राज डोरटा, एडीपीओ शिमला राजेश चौहान, जिला खेल प्रभारी जवाहर शर्मा, जानकी दास, एसएचओ तकलेच पुरुषोत्तम, स्वास्थ्य विभाग नेहा सहित अन्य उपस्थित रहे।