{"_id":"6a96c2eb21af26ec6a0fb765","slug":"road-to-be-repaired-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168643-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौरा-मझगांव सड़क 24.25 करोड़ से होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौरा-मझगांव सड़क 24.25 करोड़ से होगी चकाचक
विज्ञापन
24 किलोमीटर लंबी सड़क की नौ साल बाद भी नहीं हुई टारिंग
वर्षों से ग्रामीण सड़क सुधरने की लगाए हुए हैं आस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के दुर्गम क्षेत्र की दो पंचायतों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के तहत चौरा से मझगांव सड़क का कायाकल्प कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग करीब 24.25 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को सुधारेगा। सड़क की लंबाई करीब 24 किलोमीटर है। सड़क निर्माण के नौ साल बाद भी इसकी टारिंग नहीं हो पाई है।
किन्नौर जिले के निचार खंड की रूपी और शिगारचा पंचायत को जोड़ने वाली चौरा-मझगांव-रूपी सड़क की हालत बीते कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। रूपी और शिगारचा पंचायत के ग्रामीण बीते एक दशक से जोखिमों भरी बनी सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन अब पीएमजीएसवाई-4 के तहत इस सड़क के कायाकल्प को मंजूरी मिली है। योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण, मेटलिंग, टारिंग, सुरक्षा दीवार और रेलिंग लगाने जैसे कार्यों को पूरा किया जाना है। सड़क की हालत सुधारने से रूपी और शिगारचा पंचायत के पोश्पा, छाडिंग, शिगारचा, हुरवा, नालिंग-1, नालिंग-2, मझगांव, डबलिंग और गुरगुरी के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। क्षेत्र के किसानों-बागवानों को सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। वर्षों से ग्रामीण इस सड़क की हालत सुधरने की आस लगाए हुए हैं, जो अब जल्द ही पूरी होगी। सड़क पक्की होने से ग्रामीणों को खतरों भरे सफर से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।
रूपी पंचायत प्रधान मंगला खोजान नेगी, उपप्रधान सुमित नेगी, पूर्व प्रधान रामेश्वर नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया है।
कोट
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 के तहत चौरा से मझगांव सड़क की हालत सुधारी जाएगी। करीब 24.25 करोड़ रुपये की लागत से 24 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -प्रमोद नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भावानगर