{"_id":"6aa146db8da9fac97501afb2","slug":"health-services-at-reckong-peo-hospital-to-be-strengthened-with-an-investment-of-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169298-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं 1.68 करोड़ से होंगी सुदृढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं 1.68 करोड़ से होंगी सुदृढ़
विज्ञापन
रिकांगपिओ अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआरओ
मंत्री जगत सिंह नेगी ने 10 लाख की मदों में की कटौती
आरकेएस की बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर
पुराने-नए भवन को जोड़ने, आईपी कैमरे लगाने, प्रतीक्षा क्षेत्र निर्माण और विद्युत लाइनों को बदलने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल में 1.68 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। अस्पताल में बुधवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राजस्व एवं बागवानी मंत्री एवं जिला रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की। हालांकि, मंत्री जगत सिंह नेगी इस राशि में से 10 लाख रुपये की मदों को कटौती करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अस्पताल में होने वाले कई विकास कार्यों की समीक्षा हुई और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर चर्चा की गई। बैठक में रोगी कल्याण समिति के वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदन, वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट और चालू वित्तीय वर्ष में हुए व्यय को नियमित करने संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों और गैरसंचारी रोग कार्यक्रम के कर्मचारियों की सेवाओं के विस्तार सहित विभिन्न प्रस्ताव भी रखे गए। क्षेत्रीय अस्पताल में वेंटिलेटर और अन्य उच्च स्तरीय चिकित्सा उपकरणों के वार्षिक रखरखाव अनुबंध, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क और जन औषधि परियोजना के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयों एवं सर्जिकल सामग्री की खरीद पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि रोगी कल्याण समिति के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.41 रुपये और 2025-26 में 1.39 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्प राज ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, ग्राम पंचायत शुदारंग प्रधान कुलवंत नेगी, कोठी प्रधान महेश नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
बैठक में लिए ये फैसले
बैठक में अस्पताल में पूर्ण किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। इनमें पुराने एवं नए भवन को जोड़ने का कार्य, आईपी कैमरे स्थापित करने और मरीजों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके अलावा संकेतक बोर्ड लगाने, विशेष वार्ड में लकड़ी की पैनलिंग और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण में बाधा बन रही विद्युत लाइनों और खंभों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, प्रयोगशाला को जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला के रूप में उन्नत करने का कार्य, ऑपरेशन थियेटर एवं अस्पताल भवन की मरम्मत, मॉड्यूलर रसोई का निर्माण, जैव चिकित्सा अपशिष्ट क्षेत्र और मुख्यद्वार पर फेंसिंग का कार्य प्रगति पर है। आगामी आवश्यकताओं को लेकर पीएसए प्लांट के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर फिलिंग बूस्टर, ब्लॉक एवं बी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, मरीजों के लिए पार्किंग क्षेत्र, ऑक्सीजन सिलिंडर शेड, शवगृह एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट क्षेत्र के बाहर टाइलिंग और पंजीकरण काउंटर के जीर्णोद्धार संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। ऑक्सीजन सिलिंडर फिलिंग बूस्टर के लिए सीएसआर के तहत वित्त पोषण की संभावना पर भी विचार किया गया।
मंत्री ने सुविधाओं का लिया जायजा
बैठक के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने क्षेत्रीय अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, उपचार सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने और स्वच्छता, पेयजल, बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।