{"_id":"6aa14720f8efe4e9730d062e","slug":"ashwini-secured-the-first-position-in-the-ppt-presentation-while-sarul-stood-first-in-the-poster-presentation-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169305-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीपीटी में अश्विनी और पोस्टर प्रेजेंटेशन में सरुल रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीपीटी में अश्विनी और पोस्टर प्रेजेंटेशन में सरुल रहे प्रथम
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कॉलेज प्राचार्य और शिक्षक : प्रबंधन
रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बुधवार को हिमालय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग और वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया। हिमालय: हमारी विरासत, हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम की थीम रही। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, फोटोग्राफी, मॉडल मेकिंग, पारंपरिक वेशभूषा, हिमालय जागरूकता स्टॉल और पीपीटी प्रस्तुति प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) में अश्विनी प्रथम, गिरीश द्वितीय और आस्था तृतीय रहीं। मॉडल मेकिंग में आशीष, अरमान, आदर्श और प्रवीन ने फ़्यूचर ग्लेशियर प्रोटेक्शन मॉडल ने पहला स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन में सरुल प्रथम, वंशिका द्वितीय, चित्रांगना और सानवी तीसरा स्थान पर रहे। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में सुषमा ने प्रथम, याचिका ने द्वितीय और चित्रांगना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में आदित्या ने प्रथम स्थान, लोकेंद्र द्वितीय, हिमेश तृतीय स्थान पर रहे। हिमालय जागरूकता स्टॉल प्रतियोगिता में मोनिका, साक्षी और अनीश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जागृति, आंचल, अदिति ने द्वितीय और कोमल, सुमित व निहारिका ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, याचिका द्वितीय, मोनिका और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. गोपी चंद नेगी, डॉ. निर्मला नेगी, अनिल कुमार और पनमा नेगी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में रसायन विज्ञान विभाग और वनस्पति विज्ञान विभाग के लैब स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपने, जल और ऊर्जा की बचत करेंगे, समाज में हिमालय और उसके पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।