{"_id":"5ff3447f8ebc3e3f61126f76","slug":"road-rampur-hp-news-sml3566942164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटूरी एक ऐसा गांव, जहां 4 साल में बनी मात्र 900 मीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटूरी एक ऐसा गांव, जहां 4 साल में बनी मात्र 900 मीटर सड़क
विज्ञापन
आजादी के सात दशक बाद भी सड़क सुविधा से महरूम बटूरी गांव।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। आजादी के सात दशक बाद भी जनजातीय जिला किन्नौर का बटूरी गांव सड़क सुविधा से वंचित है। आज भी ग्रामीणों को सात किलोमीटर पैदल सफर कर मरीजों को पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों को रोजमर्रा के सामान को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके चलते ग्रामीणों में प्रदेश सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
गौरतलब है कि कल्पा खंड की सापनी पंचायत के बटूरी गांव के लिए ब्रुआ-बटूरी संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। चार वर्ष बीत जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग मात्र 900 मीटर सड़क का निर्माण ही कर पाया है। जबकि, गांव को सड़क से जोड़ने के लिए मात्र 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। बावजूद इसके वर्षों से विभाग ग्रामीणों को सड़क सुविधा मुहैया नहीं करवा पाया है। इसके चलते हजारों ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कल्पा ब्लॉक कांग्रेस सचिव हिम सिंह नेगी, वार्ड सदस्य अजय नेगी, बीडीसी सदस्य सापनी बलवंत सिंह नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष बटूरी लोसंग डोलमा, युवक स्पोर्ट्स क्लब बटूरी अरुण कुमार नेगी, गौतम नेगी, छेरिंग नेगी, नवदीप नेगी, अनिल कुमार, हरिकृष्ण नेगी और रामलाल नेगी ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी सड़क सुविधा न मिलने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को कड़छम से बटूरी तक सात किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। सड़क सुविधा न होने से खासकर मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों को भी अपने रोजमर्रा के सामान को घर तक कड़ी मशक्कत से पहुंचाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।
उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य मार्च से शुरू करवाया जाएगा। सर्दियों के चलते अभी कार्य नहीं को पाएगा।