फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road

मलिंग नाला के पास बंद एनएच-5 बहाल

Mon, 04 Jan 2021 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
road
किन्नौर में मलिंग के पास एनएच-5 को बहाल करते सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी। - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के मलिंग नाले के पास रविवार सुबह अचानक भूस्खलन होने से बंद एनएच-5 को कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने रविवार देर शाम छह बजे बहाल कर दिया। भूस्खलन से सड़क पर बड़े-बडे़ पत्थर गिरने से संपर्क मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी देर तक वहां रुकना पड़ा।
विज्ञापन

बीआरओ ने सड़क को रविवार देर शाम छह बजे बहाल कर लोगों को राहत पहुंचाई और भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों फंसे हुए वाहनों को निकाला। उधर, बीआरओ के कार्यकारी कमान अधिकारी 108 आरआरसी ग्रेफ बीडी धीमान ने बताया कि रविवार सुबह मलिंग नाले के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था, जिसे मशीनों और मजदूरों की मदद से रविवार देर शाम को बहाल कर दिया गया। दोनो ओर फंसे स्थानीय लोग सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी मलिंग क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है लेकिन सीमा सड़क संगठन के अधिकारी और मजदूर दिन हो या रात, सड़क बहाल करने में तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed