फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road damage

तेरह दिन बाद वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क हुई बहाल

Thu, 23 Jan 2020 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आऊटर सिराज क्षेत्र की 26 पंचायतों को लाभान्वित करने वाली निरमंड-वजीर बावड़ी सड़क बुधवार शाम यातायात के लिए बहाल हो गई। हालांकि निगम की बसों की आवाजाही वीरवार सुबह से शुरू हुई। यातायात बहाल होने के बाद हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। मार्ग दुरुस्त करने में लोक निर्माण विभाग को 12 दिन का समय लग गया और करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बीते 10 जनवरी वीरवार रात को पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई थी। इससे आउटर सिराज क्षेत्र की 26 पंचायतों का रामपुर से संपर्क कट गया था। हजारों लोगों को रामपुर पहुंचने के लिए वाया दत्तनगर होकर सफर करना पड़ रहा था। 13 दिन तक यात्री अतिरिक्त किराया और दूरी तय करने को मजबूर थे, लेकिन बुधवार शाम को लोक निर्माण विभाग ने बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया था। वहीं मार्ग पर निगम की बसों की आवाजाही वीरवार सुबह से शुरू हुई। लोक निर्माण विभाग को इस वर्ष भी यहां भूस्खलन के कारण लाखों की क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल के अनुसार भूस्खलन और बोल्डरों से बाधित हुए मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। अब मार्ग पर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। भूस्खलन से बाधित हुए मार्ग से विभाग को करीब सात लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि वजीर बावड़ी में मार्ग बहाल होने के बाद निरमंड की ओर निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed