फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road damage

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर होगी एफआईआर, दुकान होगी बंद

Wed, 23 Oct 2019 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
road damage
road damage
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में यदि व्यापारियों ने एनएच 505 की खुदाई की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग को नुकसान पहुंचाने वाले दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और दुकान भी बंद की जा सकती है।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद नेगी ने कहा कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान व्यापारियों द्वारा रिकांगपिओ बाजार में एनएच की खुदाई करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अपना सामान बेचने के लिए दुकानें सजाते हैं और सड़क को खोद कर स्टाल खड़ा करने के लिए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत ऐसे दुकानदारों पर थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी और दुकान भी बंद करवाई जा सकती है। इस बारे में जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में रिकांगपिओ बाजार में एनएच 505 को मैटलिंग और टारिंग की गई है। महोत्सव के दौरान दुकानदार अपना स्टाल लगाना चाहते हैं तो रेत और मिट्टी की बोरी के सहारे अपना स्टाल खड़ा कर सकते हैं। वहीं इस उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि रिकांगपिओ के समीप एनएच 505 को नुकसान न पहुंचाने को लेकर व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। स्टाल लगाने के लिए खुदाई न कर दूसरा तरीका अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed