{"_id":"64246ffbae672abc3e04b174","slug":"road-cleared-for-small-vehicles-rampur-hp-news-c-19-1-104809-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 13 दिन बाद डोडरा क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 13 दिन बाद डोडरा क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल
Wed, 29 Mar 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। 13 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग ने डोडरा क्वार सड़क बुधवार दोपहर बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी। करीब छह फीट बर्फ के बीच चांशल घाटी की सड़क से छोटे वाहन ने आरपार किया। सड़क बहाल होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। डोडरा क्वार सड़क चार माह से बंद थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने 12 मार्च को वाहनों के लिए बहाल कर दिया था। 16 मार्च को फिर से चांशल घाटी में भारी हिमपात हुआ। इसके बाद से सड़क बंद पड़ी हुई थी। लोक निर्माण विभाग बीते 13 दिन से सड़क को बहाल करने का कार्य कर रहा था। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पूरा दिन शून्य तापमान में काम किया। सड़क को खोलने के लिए दोनों ओर से जेसीबी मशीनें, बुलडोजर लगाए गए। बुधवार को करीब चार बजे सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की पांच पंचायतों को राहत मिली है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि डोडरा क्वार मार्ग 12 मार्च को बहाल कर दिया गया था, लेकिन 16 मार्च को फिर से बर्फबारी हुई। चांश घाटी में करीब छह फीट बर्फ पड़ी है। बावजूद इसके बुधवार को सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि डोडरा क्वार मार्ग 12 मार्च को बहाल कर दिया गया था, लेकिन 16 मार्च को फिर से बर्फबारी हुई। चांश घाटी में करीब छह फीट बर्फ पड़ी है। बावजूद इसके बुधवार को सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई है।
विज्ञापन