फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block

किन्नौर के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप

Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी के छह दिन बीत जाने के बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। जिले के एनएच पांच को छोड़ कर शेष सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। जिले की 10 सड़कें भारी बर्फबारी के कारण अभी भी पूरी तरह से बाधित हैं। ऐसे में जिले के लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं करीब एक माह बाद सांगला-छितकुल मार्ग रविवार को बहाल हुआ है।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण जिले की 36 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई थीं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 26 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, जबकि जिले की लिप्पा-आसरंग, टाशीगांग, लियो ब्रीज से हांगो, चारंग-कोटा-दोगहरी, ठंगी-कुन्नोचारंग, चांगो से टाशीगांग, कड़छम-शिलती, शोंग, चांसू, बोनिंग सारिंग, पानवी 10 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीण कई किलोमीटर सफर पैदल तय करने को मजबूर हैं। बार-बार हो रही बर्फबारी के कारण लोक निर्माण विभाग को मार्गों को बहाल करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि एनएच पांच को छोड़ कर जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों को नहीं भेजा जा रहा। ग्रामीण सड़कों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते बसों को नहीं भेजा जा रहा। सड़कों की हालत सुधरते ही बसों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन विरेंद्र सिंह गुलेरिया और एक्सईएन भावानगर राहुल सूद ने कहा कि बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए विभाग ने 12 मशीनें और करीब 100 मजदूर तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed