फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block

एनएच पांच पर आवाजाही शुरू, दो दर्जन रूट प्रभावित

Wed, 22 Jan 2020 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
road block
बुधवार को धूप खिलने के बाद पर्यटन स्थल कल्पा का एक मनमोहक दृश्य। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ऊपरी शिमला में बर्फबारी से लोगों का जीवन अस्तव्यस्त पड़ा है। यातायात और बिजली आपूर्ति की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बुधवार को मौसम साफ होने से लोगों ने कुछ हद तक राहत ली। नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। अब रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि रामपुर उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। ऐसे में रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत दरकाली का संपर्क बुधवार को करीब दो सप्ताह बाद खुला। वहीं अब उपमंडल के चार रूट थड़ा, रोहडू वाया तकलेच, जघोरी और चमाड़ा पर बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो रही। ये रूट पूरी तरह से यातायात के लिए बाधित पड़े हैं, उपमंडल के दो दर्जन के रूटों पर निगम बसों को आधे रास्ते तक ही भेजा जा रहा है। रामपुर बाजार सहित उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटों से हजारों की आबादी परेशानियां झेल रही हैं। कंपकंपाती ठंड में बिजली न होने के कारण लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और स्कूली बच्चों को अपनी परीक्षाओं की तैयारियां करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि बुधवार को नारकंडा में एनएच बहाल होने के बाद निगम की बसों को शिमला भेजा जा रहा है। रामपुर के चार रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है, शेष अन्य रूटों पर संभव स्थानों तक बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed