फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block

पांच दिन बाद भी सराहन तक नहीं खुली सड़क

Sun, 12 Jan 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। पांच दिन पहले हुई रिकॉर्ड बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल सराहन सहित दुर्गम क्षेत्र 15/20 की करीब पांच पंचायतों में यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इन क्षेत्रों को जाने वाली ज्यादातर बसें ज्यूरी तक ही चल रही हैं। इस कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की वस्तुओं और बीमारी की स्थिति में मुख्य बाजार और अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 15/20 के दुर्गम क्षेत्र में तो बिजली न होने से भी लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पर्यटन स्थल सराहन तक सड़क पूरी तरह बहाल नहीं पाई है। लोक निर्माण विभाग पांच दिनों में ज्यूरी से सराहन तक जेसीबी पहुंचाने में तो कामयाब हो गया है, लेकिन उक्त सड़क बसों और दूसरे वाहनों को चलाने लायक नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भगवान दास, सोहन लाल, पवन, सुनील, शुभम, सन्नी, राजेंद्र, राजेश, राकेश, प्रवीण, परमानंद, अनिल, चेतराम और शमी का कहना है कि लोक निर्माण विभाग पांच दिनों से सड़कों में जेसीबी मशीनों से बर्फ साफ नहीं कर पाया है। 15/20 क्षेत्र की कई पंचायतों के दर्जनों गांव अभी भी अंधेरे में डूबे हैं। जिस कारण छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं बहाल करने के लिए सभी विभागों से निरंतर प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी जा रही है। जहां सड़कें ज्यादा फिसलन वाली हैं वहां पर मिट्टी या रेत डाल कर दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed