{"_id":"5e29a4ca8ebc3e4af340992c","slug":"road-accident-rampur-hp-news-sml3219428127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस को पास देते समय डंगा धंसने से ट्रक लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस को पास देते समय डंगा धंसने से ट्रक लुढ़का
विज्ञापन
लूहरी-घोरला सड़क पर वीरवार को सामान से लदा ट्रक लुढ़का।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। वीरवार दोपहर लूहरी-घोरला सड़क पर सामान से लदा एक ट्रक डंगा धंसने से सड़क से नीचे जा लुढ़का। हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे, जो चोटिल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।
वीरवार दोपहर एक ट्रक जो सोलन से बश्ला के लिए सीमेंट ब्लॉक लेकर जा रहा था। घोरला सड़क में बस को पास देते हुए ट्रक का एक हिस्सा डंगे पर आया और यह डंगा अचानक धंस गया। डंगा धंसने से ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई की ओर जा लुढ़का। हादसे में मालिक और चालक सहित तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को पीएचसी नित्थर लाया।
डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि घोरला नाला में एक निजी बस को पास देते समय डंगा बैठने से हादसा हुआ है। ट्रक सोलन का है जो किसी के लिए घर बनाने का सामान लेकर जा रहा था। ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब छह दशक पुरानी लूहरी-नित्थर सड़क बेहद संकरी है, जिसे आज तक चौड़ा नहीं किया गया है। लूहरी से घोरला तक करीब 15 किमी सड़क पर सफर करना काफी जोखिम भरा रहता है। क्षेत्र के हरीश मेहता, प्रवीण मेहता, संतोष, महावीर, जिया लाल, मोहन लाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर दर्जनों ब्लैक स्पॉट हैं, जिन्हें दुरुस्त करने की कई बार लोनिवि से मांग उठाई गई, लेकिन आज दिन तक सड़क की हालत नहीं सुधर पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से छह दशक पुरानी इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की है, जिससे यात्री सुरक्षित सफर कर सकें।