{"_id":"5d77cd738ebc3e01346cb9f1","slug":"road-accident-rampur-hp-news-sml3070050133","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
नोगली (रामपुर बुशहर)। शिंगला पंचायत के देवटन गांव में मंगलवार सुबह टिपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह एक टिप्पर संख्या एचपी 06 बी 0814 शिंगला पंचायत के देवटन गांव में पत्थर लेकर पहुंचा था। यहां पत्थरों को उतारते समय टिपर में कुछ खराबी आ गई, जिसे देखने ट्रक का मालिक एवं चालक मेजर सिंह (54), पुत्र हजारी सिंह, गांव टूरू, डाकघर डोड्डाज, तहसील पावंटा साहिब, जिला सिरमौर पहुंचा। टिपर का हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गया था। इस दौरान टिपर का पिछला हिस्सा अचानक नीचे की ओर आ गया और मेजर सिंह इसकी चपेट में आने से बीच में फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस थाना से एएसआई पुरुषोत्तम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव और टिपर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है और इस बारे उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।