फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Riyasat-e-Delath becomes winner in volleyball

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में रियासत ए देलठ बना विजेता

Sat, 12 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
देवता साहिब पल्थान देलठ और देवता वनवीर टूटू ने की दशहरे पर्व में शिरकत
विज्ञापन

देवलू संग ग्रामीणों ने मंदिर से मेला मैदान तक नाचते गाते पहुंचाए देवता साहिब, नाटियों का खूब चला दौर

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। दशहरा उत्सव के उपलक्ष पर नवयुवक मंडल देलठ की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 टीमों ने दमखम दिखाया।

खिताबी मुकाबला रियासत ए देलठ और शहीद पवन दंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी के बीच खेला गया, जिसमें रियासत ए देलठ ने 3-2 से शहीद पवन दंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी को मात दी। देलठ ने विजय हासिल कर खिताब अपने नाम किया। इस उपलक्ष पर सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को 30 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15,000 और ट्रॉफी से नवाजा। उप प्रधान युवक मंडल देलठ मुरत सिंह ने बताया कि दशहरे के उपलक्ष पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पर बीते काफी समय से दशहरा मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। देलठ रियासत में ही शुरू से दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इस दशहरे मेले में देवता पल्थान देलठ और देवता वनवीर टूटू ने शिरकत की। मेले में देवता पल्थान देलठ, देवता वनवीर टूटू और राम लक्ष्मण की पालकी को मंदिर परिसर से लेकर दशहरा मेला मैदान नाचते गाते हुए पहुंचाया गया। इस मौके पर हनुमान द्वारा लंका दहन किया गया। वहीं मेले में दूर दराज से आए लोगों ने देवता साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर मेला मैदान में ग्रामीणों ने खूब नाटी लगाई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर ग्रामीण और देवलू खूब झूमे। मुख्यातिथि नंदलाल ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव कमल वर्मा, रवि चौहान, अजय शुक्ला, रजत गुप्ता, जसविंदर ठाकुर, महेश कुमार, हैप्पी कुमार और लक्ष्य राठौर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed