फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Risk of landslides at several locations on NHRisk of landslides at several locations on NH

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच पर कई जगह भूस्खलन का खतरा

Wed, 29 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Risk of landslides at several locations on NHRisk of landslides at several locations on NH
रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ी से गिरा मलबा। स्रोत : जागरूक पाठक
. रामपुर की काशापाट और 15/20 क्षेत्र की 6 पंचायतों का कटा संपर्क
विज्ञापन

. करीब एक माह बाद यातायात के लिए बहाल हुई दरकाली सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में हो रही बारिश से अब लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। नेशनल हाईवे (एनएच)-पांच समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। बरसात के कारण कई स्थानों में भूस्खलन के कारण सफर करना दुश्वारियों भरा बना हुआ है। वहीं, एक महीने से बंद पड़ी तकलेच-दरकाली सड़क मंगलवार शाम को यातायात के लिए बहाल हो पाई। सड़क के बहाल होने से पंचायत के ग्रामीण और किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार देर रात को हुई भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं पेश आई हैं। नेशनल हाईवे-पांच रामपुर के मां महिषासुरमर्दिनी महालक्ष्मी माता मंदिर के पास भूस्खलन होने से पहाड़ी से चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। वहीं, इससे कुछ मीटर आगे भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे हैं। ऐसे में एनएच पर भी सफर जानलेवा बना हुआ है। वहीं, ग्रामीण रूटों में उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट समेत 15/20 क्षेत्र की गानवी, जघोरी, कूट, क्याव, फांचा और लबाना सदाना पंचायत का संपर्क अभी भी कटा हुआ है। गानवी खड्ड में यातायात बहाल न होने के कारण ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार हैं। यहां वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी न बन पाने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यही हाल काशापाट सड़क का भी है। डंढोल-काशापाट सड़क पर भारी भूस्खलन होने के कारण यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है। हालांकि, मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल तो किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण यहां यातायात बहाल करना मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के लिए मौके पर मशीन तैनात की है, लेकिन पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा। सेब सीजन नजदीक है और ऐसे में ग्रामीण इलाकों की सड़कें बंद होने से बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़कों को प्रमुखता से बहाल करने की मांग उठाई है।



दरकाली सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। काशापाट सड़क पर बार-बार पहाड़ी से चट्टानें गिर रही हैं। इस कारण यातायात बहाल करना जोखिमभरा बना हुआ है। ठेकेदार को जल्द सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-- गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच

रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ी से गिरा मलबा। स्रोत : जागरूक पाठक

रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर पहाड़ी से गिरा मलबा। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article