फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Risk of fruit drop due to heat and lack of rain

Rampur Bushahar News: गर्मी और बारिश की कमी से फल के झड़ने का खतरा

Sat, 25 Apr 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Risk of fruit drop due to heat and lack of rain
रामपुर के सेब बहुल क्षेत्र मुनिश में अंतिम चरण में चल रहा फ्लावरिंग का दौर। संवाद
मौसम की अनिश्चितता से सेब बागवान चिंतित, सेब की सेटिंग पर असर
विज्ञापन

ऊपरी क्षेत्रों में फ्लावरिंग जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के सेब बहुल निचले और मध्यम क्षेत्रों के बागवान इन दिनों मौसम की अनिश्चितता को लेकर चिंता में हैं। सही समय पर बारिश न होने और तापमान में गिरावट के कारण जहां पहले फ्लावरिंग प्रभावित हुई। अब सेटिंग के बाद भी अनुकूल मौसम न मिलने से परेशानी और बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी और बारिश की कमी के चलते फलों के झड़ने का खतरा भी मंडरा रहा है।
मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की बेरुखी का सीधा असर बागवानी पर पड़ा है। यहां सेब की सेटिंग कमजोर देखी जा रही है। इससे फसल को नुकसान की आशंका है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों फ्लावरिंग का दूसरा और अंतिम दौर जारी है और वहां का मौसम फिलहाल अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन

सेब बहुल क्षेत्रों जैसे गौर, मशनू, नरैण, बाहली, 12/20, मुनिश, काशापाट, नोग वैली, दरकाली और तकलेच के ऊपरी इलाकों में फ्लावरिंग जारी है। इन क्षेत्रों के बागवानों को बेहतर फसल की उम्मीद जगी है। हालांकि मध्यम क्षेत्रों में फ्लावरिंग के बाद अब बारिश की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि फलों की सेटिंग मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रगतिशील बागवानों ने बताया कि निचले और मध्यम क्षेत्रों में सेब की सेटिंग काफी हद तक प्रभावित हुई है। इससे सालभर की मेहनत पर असर पड़ने की चिंता है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनुकूल मौसम के चलते आगामी सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed