फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rising number of migrant workers in Nitthar

Rampur Bushahar News: नित्थर में बढ़ रही प्रवासी मजदूरों की संख्या

Wed, 07 Oct 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे लेकर अब स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन से इनकी निगरानी और सत्यापन की मांग उठने लगी है। मंगलवार रात को नित्थर की सड़कों पर कुछ प्रवासी मजदूरों ने शराब पीकर गाली-गलौज किया और हुड़दंग मचाया। इससे लोगों में रोष है। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के सचिव सिकंदर ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन को प्रवासी मजदूरों का उचित सत्यापन करवाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। मजदूरों की संख्या बढ़ने के साथ चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। सिकंदर ठाकुर ने स्थानीय लोगों से अपील की कि जिनके घरों और कमरों में बाहरी राज्यों से आए मजदूर और अन्य लोग रह रहे हैं, उनकी जानकारी नजदीकी पुलिस चौकी में दर्ज करवाएं। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने लोगों से अपील की है कि उनके घरों में यदि कोई प्रवासी मजदूर और अन्य बाहरी व्यक्ति रह रहा है, तो इसकी जानकारी नित्थर पुलिस चौकी को अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article