{"_id":"6acb8a96e0b1d1cb8d09ad0e","slug":"revenue-minister-jagat-singh-negi-distributed-leases-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172182-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कंडार के 47 विस्थापित परिवारों को मिले भूमि के मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कंडार के 47 विस्थापित परिवारों को मिले भूमि के मालिकाना हक
विज्ञापन
किन्नौर के कंडार गांव में मंत्री जगत सिंह नेगी ने विस्थापित परिवारों को बांटी मुआवजा राशि। स्रो
विकास की बात : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वितरित किए पट्टे
मकान निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार को 3.56 लाख रुपये से अधिक की सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को निचार उपमंडल के 1892 कंडार में सतलुज जल विद्युत निगम के पुनर्वास कार्यक्रम के तहत कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को भूमि के मालिकाना पट्टे वितरित किए। इस दौरान प्रत्येक परिवार को मकान निर्माण के लिए अंतिम किस्त के रूप में 3.56 लाख रुपये आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए गए। मंत्री ने कहा कि 15/20 क्षेत्र की सभी पंचायत, गांव संपर्क सड़कों से जुड़ चुके हैं। विस्थापित कंडार गांव को भी सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। भविष्य में गांव को संपर्क सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री जगत सिंह नेगी ने किसानों से बागवानी गतिविधियां अपनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सेब की बागवानी में नए रूट स्टॉक अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे तीन से चार वर्षों में उत्पादन शुरू हो सकता है। सरकार किसानों को बागवानी के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। मंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में पात्र लोगों को नौतोड़ भूमि के अधिकार दिलाना महत्वपूर्ण है। इसके लिए निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुसार मामलों का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत पात्र अनुसूचित जनजातियों और अन्य परंपरागत वन निवासियों के अधिकारों के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने महिला मंडल कंडार को सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, एसडीएम निचार नेहा नेगी, एसडीपीओ वरुण पटियाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी, पंचायत प्रधान सुदर्शना नेगी, उपप्रधान जय राम नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।