फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Retired forest worker seriously injured in monkey attack in Riwari village

Rampur Bushahar News: रिवाड़ी गांव में बंदर के हमले से सेवानिवृत्त वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

Tue, 20 Oct 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
. ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग
विज्ञापन

. बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। आनी क्षेत्र की दलाश पंचायत के रिवाड़ी गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को बंदर ने वन विभाग से सेवानिवृत्त अश्वनी शर्मा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनके सिर और मुंह पर गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अश्वनी शर्मा अपने घर के आंगन में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से बंदरों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बंदर नकदी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अब लोगों पर भी हमले कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को हर समय हमले का डर बना रहता है। ग्रामीण नीलम दीक्षित, सरोज शर्मा, अर्जुन शर्मा, ऋषभ शर्मा, सत्येंद्र शर्मा और कैलाश शर्मा सहित अन्य लोगों ने आनी प्रशासन और वन विभाग से रिवाड़ी गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी को जान-माल का नुकसान न झेलना पड़े। डीएफओ लूहरी हरदेव नेगी ने कहा कि पहले वन विभाग के अधिकारियों को रिवाड़ी गांव भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article