{"_id":"6ac63a3abcf015e409052c52","slug":"resolution-of-the-parking-problem-for-taxi-operators-in-baragaon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171735-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बड़ागांव में टैक्सी ऑपरेटरों की पार्किंग समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बड़ागांव में टैक्सी ऑपरेटरों की पार्किंग समस्या का समाधान
विज्ञापन
बड़ागांव में एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा टैक्सी चालकों की समस्या सुनते हुए।
बस स्टैंड में टैक्सियों की पार्किंग के लिए स्थान किया निर्धारित, प्रशासन की पहल से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन के बड़ागांव में लंबे समय से चली आ रही टैक्सी ऑपरेटरों की पार्किंग समस्या का प्रशासन ने समाधान कर दिया है। उपमंडल अधिकारी कुमारसैन मुकेश शर्मा ने बुधवार को बड़ागांव का दौरा कर टैक्सी संचालकों की समस्या सुनी और बस स्टैंड परिसर में टैक्सियों की पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किया। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण टैक्सी संचालकों को सड़क के किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे थे। इससे जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, वहीं स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टैक्सी संचालकों ने यह समस्या प्रशासन के समक्ष रखी थी। एसडीएम मुकेश शर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर बस स्टैंड में उपलब्ध स्थान का जायजा लिया। इसके बाद टैक्सियों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किया गया। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थान पर वाहनों की पार्किंग होने से बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पुष्पराज, कनिष्ठ अभियंता सूरज शर्मा, पटवारी मनीष कुमार, टैक्सी ऑपरेटर और व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। टैक्सी ऑपरेटरों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था होने से टैक्सी संचालकों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। व्यापारमंडल ने उम्मीद जताई कि बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन भविष्य में भी आवश्यक कदम उठाता रहेगा।