फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rescue operation in nigulsari kinnaur

बेहिसाब मलबे में लापता लोगों की तलाश हुई मुश्किल

Thu, 12 Aug 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
rescue operation in nigulsari kinnaur
एनडीआरएफ, पुलिस और आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
बेहिसाब मलबे में लापता लोगों की तलाश करना बना चुनौती
विज्ञापन

रेस्क्यू टीमें जान जोखिम में डालकर मलबे में तलाश रही जिंदगियां
अभी भी 20 से 25 लोगों के लापता होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। निगुलसरी हादसे ने हर किसी को गमगीन कर दिया है। हादसे के दूसरे दिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों के चेहरे पर हादसे का दर्द साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम जान जोखिम में डालकर हादसे में लापता लोगों को खोजने में जुटी हुई है। पहाड़ी से मलबा इतनी भारी मात्रा में गिरा है कि लापता लोगों के शवों की तलाश करना रेस्क्यू टीम के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। चट्टान की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के परखचे उड़े हुए हैं। वीरवार सुबह से रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग लापता लोगों को खोजने में जुटे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही लापता लोगों के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे। वीरवार को रेस्क्यू टीम ने 4 और लोगों के शव को तलाश करने में सफलता हासिल कर ली है। अभी तक 14 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 13 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे में अभी और 20 से 25 लोगों के शवों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें खोजने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हादसे ने कई लोगों ने अपनों को खोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed