फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   republic day program orgnise in kinnaur

Rampur Bushahar News: 26 जनवरी में जगत सिंह नेगी रिकांगपिओ में फहराएंगे तिरंगा

Mon, 16 Jan 2023 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड, पुरुष एवं महिलाएं और गृहरक्षा बैंड के जवान भव्य परेड का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त जिले के महिला मंडल, डाइट, आईटीआई, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आग्रह किया। उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम ने किया। बैठक में उपमंडल दंडाधिकारी कल्पा डाॅ. शशांक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed