फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Representatives of Nirmand Nagar Panchayat met the Chief Minister

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री से मिले निरमंड नगर पंचायत के प्रतिनिधि

Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Representatives of Nirmand Nagar Panchayat met the Chief Minister
मुख्यमंत्री से मिलते नगर पंचायत निरमंड के जन प्रतिनिधि। स्रोत : जागरूक पाठक
मुख्यमंत्री से मिले निरमंड नगर पंचायत के प्रतिनिधि
विज्ञापन


. सीएम ने नगर पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान नगर पंचायत निरमंड के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। नोगली पहुंचने पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष कौशिक कौशल और पार्षद जंबाल सिंह ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास की मांगें उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर पंचायत क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने निरमंड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने और स्थानीय लोगों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की कई जरूरतें हैं, जिनके पूरा होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार निरमंड क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और नगर पंचायत की विकासात्मक जरूरतों पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि निरमंड की लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed