फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Representative of Kangal-Mogra meets Public Works Minister

Rampur Bushahar News: लोक निर्माण मंत्री से मिले कांगल-मोगड़ा के प्रतिनिधि, सड़कों की समस्याएं उठाईं

Tue, 20 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सौदनू-चमांगणा सड़क सहित अन्य मार्गों की समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कांगल और मोगड़ा पंचायत में सड़कों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीडीसी सदस्य वेद वर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की सड़कों की समस्याएं उठाईं और जल्द समाधान की मांग रखी। इस दौरान पंचायत कांगल की सौदनू-चमांगणा सड़क की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा मोगड़ा पंचायत में सड़कों की स्थिति और ग्रामीणों को पेश आ रही परेशानियों से भी मंत्री को अवगत करवाया गया। प्रतिनिधिमंडल में मोगड़ा पंचायत के प्रधान सहित अन्य प्रतिनिधि भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें आवागमन के साथ-साथ विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों-बागवानों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। सड़कों की उचित सुविधा नहीं मिलने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज और कृषि-बागवानी उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री से संबंधित सड़कों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article