फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious program, Lord Parshuram birth anniversary, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने महानाटी डालकर पहाड़ी संस्कृति संजोने का दिया संदेश

Fri, 10 May 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Religious program, Lord Parshuram birth anniversary, Rampur Bushahr
डंसा में आयोजित परशुराम जयंति पर नाटी करते चार ठहरी के ग्रामीण
डंसा मंदिर में चार ठहरियों की महाशक्यिां के सानिध्य में मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप और वाद्ययंत्रों की धुनों पर मनाया जश्न, हजारों लोग बने साक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी


डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम जी की चार ठहरियों में शुमार मंदिर प्रांगण डंसा में शुक्रवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग खूब झूमे। चार ठहरियों के देवताओं की अगुआई में कार्यक्रम संपन्न हुआ और हजारों लोग गवाह बने। सर्वप्रथम भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई, जिसे रथ में सजाया गया था। सैकड़ों महिलाओं ने परशुराम के जयकारे लगाकर विष्णुजी के छठे अवतार का भव्य स्वागत किया। इसके बाद ठहरी के देवता का क्रमवार ढोल-नगाड़ों की थाप पर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मेजबान देवता साहिब दमुख ने मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। मंडप स्थापना, भजन-कीर्तन गाकर महिलाओं ने समां बांधा। हवन करवाने के बाद कन्या पूजन और पूर्णाहुति दी गई। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सभी देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। गौर रहे कि परशुराम का जन्मोत्सव आयोजित करवाने का सिलसिला बीते साल ज्येष्ठ ठहरी शनेरी से शुरू किया गया था। यह रिवाज अब चारों ठहरियों में चलता रहेगा। अगले साल लालसा दोगणू देवता के मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नोग घोडी के अलावा बाहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी भरी। पहाड़ी संस्कृति को संरक्षण देने के मकसद से महिला मंडलों ने महानाटी डाली। दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन का खूब दौर चला। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। देर शाम तक लोग भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के जश्न में डूबे रहे।

डंसा में आयोजित परशुराम जयंति पर नाटी करते चार ठहरी के ग्रामीण

डंसा में आयोजित परशुराम जयंति पर नाटी करते चार ठहरी के ग्रामीण

डंसा में आयोजित परशुराम जयंति पर नाटी करते चार ठहरी के ग्रामीण

डंसा में आयोजित परशुराम जयंति पर नाटी करते चार ठहरी के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article