{"_id":"6ac229729242f1eb9a00ed2d","slug":"relief-materials-distributed-to-families-affected-by-the-fire-incident-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171462-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आग की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आग की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी
विज्ञापन
हाटेश्वरी माता जन कल्याण समिति ने धार गांव पहुंचकर की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल के धार गांव में एक अक्तूबर की मध्यरात्रि को आग से पांच मकान जल गए थे। आग की घटना से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। हाटेश्वरी माता जन कल्याण समिति ने शनिवार को धार गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि हादसे में परिवारों ने अपना आशियाना और घरेलू सामान खो दिया है। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, लेकिन स्थानीय लोगों और आसपास की पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों के साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आग को और फैलने से रोका जा सका। समिति के अध्यक्ष मनीष जोधटा और उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने लोगों से आगजनी प्रभावित परिवारों की यथासंभव सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समिति के सचिव वीरेंद्र शर्मा, सह सचिव संजीव चौहान, विनय कायथ, आशीष शर्मा, प्रकाश सिंह खलास्टा, ललित चौहान, अनुप भाउटा और अमित शर्मा मौजूद रहे।