फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reduction of spray oil in HPMC gumma

Rampur Bushahar News: एचपीएमसी गुम्मा में स्प्रे ऑयल की कटौती, अब एक बागवान को मिल रही सिर्फ दो कैनी

Fri, 23 Jan 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
विज्ञापन

एचपीएमसी की ओर से मिलने वाले स्प्रे ऑयल के वितरण में कटौती कर दी गई है। अब जहां पहले एक बागवान को पांच कैनी स्प्रे ऑयल दिया जाता था, वहीं अब सिर्फ दो कैनी ही दी जा रही है। इस बदलाव से बागवानों में रोष है और सर्दियों में ऑयल की मांग अधिक रहती है। आजकल बागवान बगीचों में स्प्रे ऑयल का छिड़काव करते हैं। एचपीएमसी गुम्मा के शाखा प्रबंधक भवानी सिंह ने बताया कि केंद्र में एचएमओ स्प्रे ऑयल के 500 कैन आए थे, जिसे बागवानों में दो-दो कैनी करके वितरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमित स्टॉक होने के कारण सभी बागवानों तक सामग्री पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था अपनाई गई है। स्थानीय बागवानों का कहना है कि दो कैनी स्प्रे ऑयल जरूरत के अनुसार पर्याप्त नहीं है, जिससे समय पर स्प्रे कार्य प्रभावित हो सकता है। बागवानों ने मांग की है कि एचपीएमसी जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में स्प्रे ऑयल उपलब्ध करवाए ताकि किसानों को बार-बार केंद्र के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed